नोएडा, अप्रैल 8 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। सेक्टर अल्फा-दो में साफ-सफाई न होने और घरों के सामने से कूड़ा न उठने से लोग परेशान हैं। सेक्टर में रहने वाली जितेंद्र और भारती ने बताया कि पार्क, घरों और सड़क पर कई स्थानों पर कचरा पड़ा है। आरोप है कि प्राधिकरण के कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आते हैं। वहीं, इसको लेकर लगातार प्राधिकरण से शिकायत भी की जाती है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...