नोएडा, जून 17 -- नोएडा, उदय सिंह। शहर के कई सेक्टरों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती होने के कारण घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित रहीं। तापमान बढ़ने के साथ ही विद्युत निगम के सारे उपकरण जवाब दे गए। बीते कुछ दिनों से तापमान कम रहने से बिजली कटौती से कुछ राहत थी। बुधवार को जैसे ही तापमान चढ़ा, विद्युत निगम की सारी व्यवस्थाएं ठप नजर आईं। सेक्टर-22, 27, 34, 61, 49, 51, 52, 71, 72, 73, 100 समेत कई सेक्टरों में बिजली गुल रही। कहीं फाल्ट तो कहीं ओवरलोडिंग के कारण बिजली बाधित हो गई। सेक्टर-100 में 11 केवी की लाइन में फॉल्ट हो गया। इसके बाद फॉल्ट को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया तो लाइन में बैक करंट आने लगा। इससे विद्युत निगम को सप्लाई ...