नोएडा, मार्च 2 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने औद्योगिक सेक्टरों में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए कवायद तेज कर दी है। प्राधिकरण ने सेक्टरों की बची जमीन को प्राथमिकता के आधार पर खरीदने और किसानों को आबादी के भूखंड आवंटित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। यीडा के औद्योगिक सेक्टर-8, 8डी, 21, 28, 29, 31 और 32 में कई कंपनियां उत्पादन शुरू कर चुकी हैं, जबकि कई अन्य इकाइयों का निर्माण कार्य जारी है। इन सेक्टरों के बीच-बीच में कुछ जमीन अब भी अधिग्रहित नहीं हो सकी है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। सीईओ आरके सिंह ने निर्देश दिए हैं कि बची हुई जमीन को पहले आपसी सहमति से खरीदा जाए। यदि प्रयासों के बावजूद जमीन उपलब्ध नहीं होती है तो अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सेक्टर-29 में विकसित हो रहे अपैरल प...