मधेपुरा, अप्रैल 23 -- पुरैनी ,संवाद सूत्र। कमला राणा साइंस कॉलेज में सत्र 2025-29 के सेकंड सेमेस्टर सीआईए की परीक्षा शुरू हो गयी। यह परीक्षा 27 अप्रैल तक संचालित होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य अनुप्रिया राज ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधा, सुरक्षा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर प्रो. उदित कुमार झा, प्रो. नवीन कुमार, प्रो. प्रभाष कुमार, प्रो. वसीम अख्तर, दिलखुश कुमार, विकास कुमार, मो इजराइल और प्रो. फराहिम आलम आदि परीक्षा संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- भद्रकाली महाविद्यालय में एमए, बीए और डिप्लोमा की परीक्षाएं संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...