शाहजहांपुर, मई 4 -- बरसात के बाद खाद की बढ़ी मांग के बीच सोमवार को इफको केंद्र पर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। सुबह से लाइन में लगे किसानों ने दोपहर बाद हंगामा कर दिया, जिससे केंद्र की खिड़की टूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और बाद में अपनी मौजूदगी में खाद वितरण शुरू कराया। रविवार रात हुई बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ने से किसान यूरिया लेने के लिए सुबह से ही केंद्र पर पहुंच गए थे। किसानों का कहना है कि गन्ना और मक्का की फसल में इस समय खाद बेहद जरूरी है। यदि समय पर यूरिया नहीं मिला तो फसल की बढ़वार प्रभावित होगी। यह भी पढ़ें- खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा खिड़की तोड़ी उन्होंने बताया कि अभी खेतों में पर्याप्त नमी है, ऐसे में खाद डालने का सही समय है। दो-तीन दिन देरी होने पर दोबारा सिंचाई करनी पड़ेगी, जिससे लागत बढ़ेगी...