नवादा, दिसम्बर 23 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल हैंडबॉल बालिका खेल प्रतियोगिता 2025 में नवादा जिले की टीम ने सेकंड ऑल ओवर स्टेट चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया है। जिले की बालिका टीम ने तीन ग्रुपों में भाग लिया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 ग्रुप में से अंडर-14 आयु वर्ग में टीम विजेता हुई। विजेता टीम में नवादा जिले से श्रेया कुमारी, स्मृति कुमारी, काजल कुमारी, आरती कुमारी, प्रीति कुमारी व अनु श्री शामिल थीं। वहीं, अंडर-17 आयु वर्ग में टीम उपविजेता बनी, जिसमें शगुन, राजलक्ष्मी, नंदनी कुमारी, रिया कुमारी व सोनाली कुमारी शामिल थीं। इधर, अंडर-19 आयु वर्ग में टीम को उपविजेता स्थान प्राप्त हुआ, जिसमें नवादा जिले से प्रेमलता, सुरुचि कुमारी व रौशनी कुमारी शामिल थीं। इन सभी खिलाड़ियों के नवादा वापस लौ...