नई दिल्ली, जून 15 -- अमेरिका-ईरान समझौते से शेयर मार्केट से लेकर कमोडिटी मार्केट तक जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। सोमवार यानी वैश्विक बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा, जहां सेंसेक्स और निफ्टी ने शानदार शुरुआत की। सुबह बीएसई सेंसेक्स 1200 अंक से अधिक उछलकर 76,821 पर पहुंच गया। जबकि एनएसई निफ्टी 360 अंक से अधिक चढ़कर 2400 के लेवल को पार कर गया।सभी सेक्टर हरे निशान में बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के सभी प्रमुख 16 सेक्टर बढ़त में रहे। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में तेजी है और एयरलाइन कंपनियों को सस्ते ईंधन का फायदा मिल रहा है। इंडिगो सेंसेक्स टॉप गेनर है। टायर और पेंट कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी दिख रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1.6% चढ़ गए हैं। यह भी पढ़...