बदायूं, मार्च 13 -- बदायूं, संवाददाता। उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र कमल गुप्ता एवं संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बरेली मंडल पंकज सिंह द्वारा गुरुवार के लिए एक्रीडिटेशन ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया। उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र कमल गुप्ता ने कहा कि इस सेंटर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आमजन को वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित ड्राइविंग का परीक्षण/प्रशिक्षण प्रदान करना है।इस ट्रेनिंग सेंटर में वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क सुरक्षा के मानकों, आपातकालीन परिस्थितियों में वाहन संचालन, वाहन की मूलभूत तकनीकी जानकारी, पर्यावरण अनुकूल ड्राइविंग के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण में आधुनिक सिमुलेटर, व्यावहारिक ड्राइविंग अभ्यास, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की सहायता से प्रशिक्...