कौशाम्बी, जून 21 -- सरायअकिल के फकीराबाद मोहल्ला में शराब की दुकान के सामने रोहित केसरवानी पुत्र राजेश केसरवानी ने हार्डवेयर की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की रात चोर सेंध काटकर दुकान में घुसे। चोर दुकान के गल्ले में रखा 70 हजार रुपये उठा ले गए थे। शनिवार को रोहित दुकान पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका-मुआयना किया और जांच शुरू कर दी। रोहित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की देर रात चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...