अयोध्या, अप्रैल 11 -- कुमारगंज,संवाददाता। चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर करीब तीन लाख रुपये के जेवर और कपड़े चुरा लिए। वारदात को अंजाम कुमारगंज थाने से लगभग एक किलोमीटर दूर बंवा रोड स्थित विनोद सिंह के घर पर दिया गया है। पुलिस को आसपास क्षेत्र में तलाशी के दौरान घर के पीछे टूटी हुई अटैची और खाली जेवर के डिब्बे मिले। सुबह घर के लोग उठे तो उन्होंने घर का सामान बिखरा देखा। सूचना मिलते ही कुमारगंज थाने के थानाध्यक्ष सुरेश पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर सोने की चेन,अंगूठी,कान की बाली, झुमकी के साथ-साथ चांदी की छह जोड़ी पायल और छह जोड़ी बिछुआ तथा कपड़े भी ले गए। उन्होंने बताया कि वे अपने घर के बाहर परचून की दुकान चलाते हैं और घटना की रात दुकान के पास ही सो रहे थे। चोरी के समय घर ...