मऊ, अप्रैल 26 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए दीवार में सेंध काटकर कमरे में घुस गए। कमरे में रखे आलमारी, बाक्स खंगालते हुए तीन लाख के गहने और 25 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई तो परिजन अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। रामजन्म यादव हैबतपुर के बलूवा पर मकान बना कर रहतें है। परिजन शनिवार को नित्य की भांति भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए। देर रात चोरों ने मकान के पीछे की दीवार काटकर अंदर घुस गए। यह भी पढ़ें- खेत पर गया परिवार, चोरों ने घर में किया हाथ साफ कमरे में रखे आलमारी और बाक्स में लगा ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और लगभग 25 हजार रुपये नकदी को चुरा ले गए। रविवार सुबह जब परिवार के लोगों को घटना...