कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर, संवाददाता। अनवरगंज में एक मकान में सेंधमारी कर शातिर चोरों ने 3.68 लाख के बच्चों के डायपर के पैकेट पार कर दिए। आरोपितों ने मकान में लगे सीसी कैमरों के तार काटे और हार्डडिस्क तोड़ दी। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित व्यापारी ने इलाके में रहने वाले तीन लोगों पर चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। बासमंडी निवासी असद अली हाशमी के अनुसार शनिवार रात को शातिर चोरों ने दीवार में सेंधमारी कर जाली काटी। उसके बाद सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हो गए। आरोपितों ने सीसी कैमरों के तार काटे और हार्ड डिस्क तोड़ दी। आरोपित मकान में रखे करीब 3.68 लाख रुपये के बच्चों के डायपर के पैकेट चोरी कर ले गए। घटना के बाद उन्होंने इलाके में रहने वाले तीन लोगों पर आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। अनवरगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.