जमुई, मार्च 27 -- गिद्धौर। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले रतनपुर यादव टोला में अज्ञात चोरों के द्वारा घर की दीवार काट सेंघमारी कर नकदी सोने चांदी के जेवर जेवरात सहित लाखों रुपये के बेशकीमती समानों की चोरी कर ली। पीड़ित गृह स्वामी के अनुसार घटना बीते दिन मंगलवार के देर रात की है। जानकारी के अनुसार रतनपुर यादव टोला निवासी अशोक यादव अपने परिवार के साथ हर रोज की भांति खाना खाकर सपरिवार सोने चले गये। देर रात तकरीबन तीन बजे के करीब जब उनकी नींद खुली तो देखा कि घर का दरवाजा खुला था व चोरों ने दीवार काट सेंधमारी कर घर में रखे नकदी सोने चांदी के आभूषण सहित कई बेशकीमती सामानों की चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी अशोक यादव ने बताया कि चोरों ने तकरीबन बीस भर चांदी, एक भरी सोने की चेन, कान की बाली, मांग टीका, साड़ी...