कोडरमा, मई 20 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित इमाम क्लीनिक के पीछे मंगलवार की सुबह सेंधमारी कर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। हालांकि पड़ोसियों की सतर्कता और त्वरित सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार यह घटना केशव प्रसाद मुखर्जी के घर की है। पड़ोसी शुभम केसरी ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके घर के पिछले हिस्से से कुछ आवाज सुनाई दी। शक होने पर जब वे बाहर निकले और आसपास जांच की तो केशव प्रसाद मुखर्जी के घर की दीवार में बड़ा छेद दिखाई दिया।नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि एक युवक सेंधमारी कर घर के अंदर घुस गया है और वहां रखे मोटर की चोरी करने का प्रयास कर रहा था। यह भी पढ़ें- बाइक चोर रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार, गया जेल इसके बाद शुभम केसरी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को...