जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- जमशेदपुर। दलमा बुरु सेंदरा समिति के आह्वान पर रविवार को पहाड़ की तलहटी के गांवों (फदलोगोड़ा, आसनबनी, जामडीह, पातीपानी, मिर्जा आदि) में सेंदरा वीरों का जुटान शुरू हुआ। सुबह आठ बजे से वीरों का आना जारी रहा। पहले जहां वीर साइकिल के झुंड बनाकर आते थे, वहीं इस बार उनका ट्रेंड बदला है और वे दोपहिया व चार पहिया वाहनों से आते दिखे।सेंदरा समिति के अनुसार, झारखंड समेत ओडिशा और बंगाल से दो से तीन हजार सेंदरा वीर शिकार पर्व को खेलने के लिए दलमा पहुंचे हैं। सभी वीर विश्राम स्थल पर रात्रि विश्राम करेंगे और तड़के सुबह घने जंगल की ओर शिकार पर्व खेलने के लिए प्रस्थान करेंगे। पूरा क्षेत्र पर्व को लेकर उत्साहित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...