बरेली, अप्रैल 9 -- सेंथल। बुधवार को देर शाम कस्बे के इमामबाड़ा जुल्फिकार हसनैन में आयोजित ताजियती जलसे में ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी ताकतें अपनी सैन्य तैयारी और आधुनिक हथियारों के बल पर बहुत कुछ हासिल करने का दावा करती हैं, लेकिन अंतिम निर्णय ईश्वर की इच्छा से ही होता है। अमेरिका और इजराइल ने आधुनिक तकनीक से लैस हथियारों का व्यापक उपयोग ईरान पर किया, उन्होंने जिन बमों का इस्तेमाल किया वह एटम बम से भी ज्यादा ताकतवर थे। वह बच्चों के कातिल हैं। इस दौरान उन्होंने भारत में जगह-जगह हुई शोक सभाओं के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। इसमें मौलाना फराज वास्ती, शाहीन रजा जैदी, अश्जे रजा जैदी आदि लोग मौजूद रहे। इससे पहले कस्बे के जामा-ए- मेंहदिया में उनका स्वागत किया...