नई दिल्ली, जून 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। डीयू से संबद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज के इतिहास में पहली महिला प्रिंसिपल प्रो. सुजैन एलियास ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। यह पदभार उन्होंने डीयू की आपत्तियों के बाद ग्रहण किया है। ज्ञात हो कि कॉलेज ने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि वह 1 जून को पदभार ग्रहण करेंगी। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी कॉलेज की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है। कॉलेज के एक प्राध्यापक ने बताया कि प्रो. सुजैन एलियास ने पद ग्रहण करने के बाद कॉलेज का दौरा भी किया। उन्होंने बताया कि रविवार शाम कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल प्रो. जॉन वर्गीस ने सभी सहकर्मियों को एक विदाई मेल लिखा। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि वह बतौर अंग्रेजी के प्राध्यापक कॉलेज में अपनी सेवाएं देंगे या अपने पूर्व संस्थान में जा...