हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- हल्द्वानी। श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य पर सेंट लॉरेंस विद्यालय में सहयोगी स्टाफ के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, कविता एवं भाषणों के माध्यम से अपनी कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया। विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए हस्तनिर्मित कार्ड एवं बैज सहयोगी स्टाफ को भेंट किए गए। सभी सदस्यों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। चेयरमैन अनिल जोशी ने कहा कि विद्यालय की सफलता में हर सदस्य का योगदान अतुलनीय है और हमें सदैव एक-दूसरे के कार्य का सम्मान करना चाहिए। चेयरमैन अनिल जोशी, प्रधानाचार्या अनीता जोशी, उप प्रधानाचार्या अंजू पाठक, समन्वयक संजय सुयाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सिंथिया स्कूल में 'सहयोगी साथियों' का सम्मान यह भी पढ़ें- आगापे स्कूल में सहायक कर्मचारियों का सम्मान यह भी पढ़ें- सं...