हल्द्वानी, दिसम्बर 21 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। डहरिया स्थित सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को कैप्टन जेएन जोशी हाल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान कक्षा एक से तीन तक के बच्चों ने आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद महाभारत आधारित नाट्य प्रस्तुति, किसानों को समर्पित भावपूर्ण कार्यक्रम और वीर सैनिकों के सम्मान में नृत्य-नाट्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान योग प्रस्तुति ने शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया, जबकि बहुरंगी कार्यक्रम ने जीवन के विविध रंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। समारोह में विद्यालय के मेधावी विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.