रुद्रपुर, मई 16 -- शांतिपुरी, संवाददाता। सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शांतिपुरी में शनिवार को सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सुमित मेहता ने 95 % अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं कनिष्का भट्ट ने 93.2 % अंकों के साथ दूसरा तथा कनक दानू ने 92.8 % अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। आस्था गोस्वामी 89 %, रिया पांडे 86 % और मयंक पाठक 83.9 % को भी सम्मानित किया गया। प्रबंध निदेशक प्रमोद वर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी। एकेडमिक डायरेक्टर उमेश बोरा, प्रधानाचार्य बृजमोहन कुनियाल, दीक्षा चंद, संजीव मल्ल, राजेंद्र सिंह मेर, वंदना पांडे, खुशाल कोरंगा, विपिन जोशी, दीपा कुवार्बी, शुभम शर्मा, योगेंद्र कोरंगा आदि रहे।

हिंदी ...