सेंट मेरी के बच्चों ने प्लांट डे मनाया
शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- तिलहर, संवाददाता। सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को प्लांट डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक रेव. फादर लीजू एंटनी और प्रधानाचार्या रेव. सिस्टर पुनीता ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए प्रत्येक छात्र से एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। बच्चों ने नाटक, नृत्य, कविता और भाषण के माध्यम से प्रदूषण तथा पेड़ों की कटाई से होने वाले दुष्प्रभावों पर जागरूकता फैलाई। शिक्षिका मेहरबान के निर्देशन में विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया और अपने पौधों का नाम रखकर उनकी सेवा करने की शपथ ली। कार्यक्रम में सूर्य प्रताप सिंह, आशीष जायसवाल, रीमा, रिया सक्सेना, सुनीता, प्रकाश सिंह, प्रशांत यादव, अनन्या सिंह और सृष्टि वर्मा उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.