चाईबासा, अप्रैल 29 -- नोवामुंडी। सेंट मेरीज स्कूल नोवामुंडी में भव्य और गरिमामय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि टाटा स्टील, ओएमक्यू के महाप्रबंधक देवाशीष जेना,विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य खान योजना एवं परियोजना अधिकारी सह एमएलसी चेयरमैन अवनीश कुमार, फादर जॉर्ज एक्का,सेंट मेरीज स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर करुणा व नोवामुंडी कॉलेज के प्राचार्य मनोजीत विश्वास ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम में महाप्रबंधक देवाशीष जेना ने इस विद्यालय में हायर सेकंडरी एजुकेशन का 2 स्तर की शिक्षा का विधिवत उद्धघाटन किया।

छात्र परिषद का गठन इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नव निर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियों का हस्तांतरण किया गया जिसमें नई छात्र परिषद का औपचारिक गठन ...