मैनपुरी, फरवरी 4 -- सेंट मेरीज़ स्कूल आश्रम रोड शाखा में इंटर हाउस सोलो डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पंखुड़ी मिठास, सरिता चौहान व पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्या मनोरमा एवं प्रबंध समिति ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। प्रतियोगिता को पांच समूहों में विभाजित किया गया। समूह-1 में कक्षा 2 व 3, समूह-2 में कक्षा 4 व 5, समूह-3 में कक्षा 5 व 6, समूह-4 में कक्षा 7 व 8 तथा समूह-5 में कक्षा 9 व 11 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 12 की छात्रा श्रेया चौहान की विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में मौलिना रॉय, कमलेश गेरा व अंजना अधिकारी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स...