सेंट मेरीज की छात्राओं ने बास्केटबॉल और फुटबॉल में लहराया परचम
नैनीताल, सितम्बर 10 -- नैनीताल। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने बास्केटबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिताओं में उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तहत छात्राओं ने पहले जोनल स्तर पर ऑल सेंट्स कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर आद्या गोयल, रिद्धिमा साह और तेनजिन रंगडोल का क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। क्षेत्रीय प्रतियोगिता देहरादून के सेंट जोसेफ एकेडमी में आयोजित की गई। जोनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रिद्धिमा साह और तेनजिन रंगडोल का सीआईएससीई की राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.