बोकारो, मार्च 13 -- सेंट मेरीज़ नर्सरी स्कूल में शुक्रवार को प्रेप कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे व प्रदर्शनी गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओएनजीसी के एसेट मैनेजर उन्नीकृष्णन नायर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्य पी ई ईपेन, पी ए जकारियाह व एमजीएम स्कूल के प्राचार्य फादर डॉ जोशी वर्गीज भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें पांच अलग-अलग विषय आधारित खंडों के माध्यम से बच्चों की सीख और अनुभवों को प्रस्तुत किया गया। पहले खंड में विद्यालय की 50 वर्षों की गौरवशाली विरासत को स्मृतियों और यादगार चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। दूसरे खंड आत्मविश्वास और उपलब्धि में बच्चों ने आई कैन डू इट की भावना के साथ वर्ष भर में सीखी ...