मेरठ, दिसम्बर 15 -- मेरठ। सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज में खेली जा रही फादर वारीदिया मेमोरियल बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले हुए। सेंट मेरिज और सोफिया स्कूल की टीमों ने बालक और बालिका वर्ग में फाइनल में जगह बनाई। रविवार को खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोफिया गर्ल्स स्कूल की उप प्रधानाचार्य सिस्टर रीना, डॉ. संदीप कुमार डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी, स्कूल प्रबंधक फादर लॉरेंस तारसीयुस, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने किया। आयोजक मोहम्मद शाहरुख ने बताया कि पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबला सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज और फातिमा स्कूल गाजियाबाद के बीच हुआ। जिसमें फातिमा स्कूल गाजियाबाद में 24-19 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में सेंट मेरिज एकेडमी नगीना ने सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज मेरठ को 30-26 से हराया। त...