जमशेदपुर, मई 10 -- जमशेदपुर। सेंट मेरिज इंग्लिश हाई स्कूल के तत्वावधान में दो दिवसीय 7वां फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026" का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन विद्यालय परिसर में प्रातः 7 बजे आगाज हुआ। संपूर्ण आयोजन में खेल भावना, अनुशासन, ऊर्जा एवं उत्साह का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि फादर जेयराज इग्नेशियस एस द्वारा दीप प्रज्वलित एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया।

उद्घाटन समारोह इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्या सिस्टर एलाइजा जोसेफ एवं विद्यालय की प्रशासिका सिस्टर अंजनी माला टोप्पो विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति में उपस्थित रहीं। उद्घाटन समारोह ने उपस्थित सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों को अत्यंत रोमांचित ...