मुरादाबाद, दिसम्बर 26 -- कांशीराम नगर स्थित सेंट मीरा अकादमी में शुक्रवार को तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन हुआ। शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जीवन कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। अंत में प्रधानाचार्या पारुल अग्रवाल ने स्काउट-गाइड प्रशिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...