कन्नौज, अप्रैल 18 -- फर्रुखाबाद रोड स्थित सेंट मारिया पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं की परीक्षा में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर परचम फहरा दिया। परीक्षा परिणाम के अनुसार 95 प्रतिशत अंक पाकर दीक्षा राजपूत टॉपर रहीं। इसके अलावा प्रियांशी गुप्ता ने 93, तनिष्का यादव ने 90, नव्या गुप्ता ने 85, वर्तिका मिश्रा ने 83 तथा आकांक्षा चौहान ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए डायरेक्टर वीसी अवस्थी ने कहा आज सेंट मारिया पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। हमारी छात्राओं ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर न केवल स्कूल का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे छिबरामऊ क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। दीक्षा राजपूत समेत सभी मेधावी छात्र छात्राओं को हार्...