सेंट फ्रांसिस स्कूल में कबड्डी लीग का हुआ शुभारंभ
बरेली, मई 23 -- क्रीड़ा भारती द्वारा कबड्डी को 2036 के ओलंपिक में शामिल करवाने के लिए देशव्यापी मुहिम चलाई जा रही है। इसी क्रम में सेंट फ्रांसिस स्कूल में कबड्डी लीग का शुभारंभ विद्यालय के मैदान में किया गया। क्रीड़ा भारती द्वारा अंतर-कक्षीय एवं इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सेंट फ्रांसिस की सीनियर, जूनियर वर्ग में कई मैचों का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि इंटरनेशनल खिलाड़ी पदमवीर सिंह रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नरेश चंद्र शर्मा, प्रधानाचार्या सिस्टर एनी रोज ने मुख्य अतिथि व पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम के संयोजक पीपी सिंह, रफत जहां, निधि चतुर्वेदी, अदीबा आफरीन, प्रभव, अदिति, माहीन रजा, मुदिता ओजस्वी, विश्वास, नूरे नजर रहे। यह भी पढ़ें- 13वीं झारखंड राज्य सीनियर महिला व पुरुष कबड्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.