हल्द्वानी, मई 22 -- दीक्षा बिष्ट लमगड़िया हल्द्वानी। सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को छात्र कैबिनेट का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की निदेशक जरीना रोल्स्टन ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें बैज व सैश पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सदस्यों ने सभी छात्र-छात्राओं से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका बीना मिर्जा और सुधा गायन ने किया। प्रबंधक जॉन अनूप रोल्स्टन, प्रबंधन सचिव नरेंद्र शाह, प्रशासक जीवन पॉल, प्रधानाचार्य मनोज सिंह, समन्वयक डीसीएस बिष्ट व अर्चना सती समेत शिक्षक और स्टाफ उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ब्रुकलिन स्कूल में 40वीं छात्र परिषद का गठन यह भी पढ़ें- नालंदा स्कूल में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...