हल्द्वानी, दिसम्बर 21 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। काठगोदाम स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को स्कूल फेस्ट 'अमालगम' उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक क्षमताओं को एक मंच पर प्रस्तुत करना रहा। फेस्ट के दौरान छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, आर्ट्स, कॉमर्स और फाइन आर्ट्स से संबंधित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कुमाउनी, गुजराती, महाराष्ट्रीयन, राजस्थानी और पंजाबी नृत्य के साथ कथक, योग, ताइक्वांडो और वाद्य यंत्रों की मनमोहक झलक देखने को मिली। स्काउट-गाइड्स ने सिंगल सेल लैडर ब्रिज और तंबू निर्माण का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड सरकार के सदस्य नवीन चंद्र वर्मा, मुख्य और अधिकारी नैनीताल गोविंद राम जायस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.