मेरठ, जून 27 -- सेंट पैट्रिक्स एकेडमी में 26 एवं 27 जून को आयोजित दो दिवसीय जोनल एथलेटिक मीट-2026 का शनिवार को समापन हो गया। समापन दिवस पर विभिन्न आयु वर्गों की फाइनल स्पर्धाएं हुईं, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि सेंट थॉमस स्कूल, खतौली के प्रधानाचार्य फादर थॉमसन थॉमस रहे। उनका स्वागत सेंट पैट्रिक्स एकेडमी के प्रधानाचार्य ब्रदर रोनिश मैथ्यू ने किया। फादर थॉमसन थॉमस ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सकारात्मक सोच का भी निर्माण करते हैं। प्रतियोगिता में सेंट पैट्रिक्स एकेडमी ने 189 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह भी पढ़ें- सेंट पैट्रिक्स एकेडमी बनी ओवरऑल चैंपियन अंडर-19 बालक वर्ग की 200 मीटर दौ...