रुद्रपुर, मार्च 27 -- किच्छा। सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी विद्यालय किशनपुर में बुधवार को नवीन भवन का उद्घाटन किया गया। सेंट पीटर स्कूल में आयोजित समारोह में बरेली धर्माप्रांत गुरु डॉ़ एग्निसस डिसूजा ने फीता काटकर नवीन भवन का उद्धघाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य तथा नवीन भवन पर ईश्वर से अपनी कृपा बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर प्रभु वंदना के साथ की गई। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। प्रधानाचार्य अलेक्सांडर मोन्तेरो ने विशिष्ट अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि फादर रॉयल एंथोनी, फादर बोनाबेन्चर, फादर करुणानिधि, अभिषेक सक्सेना...