बहराइच, मार्च 28 -- बहराइच। सन्त पथिक विद्यालय में एआई और रोबोटिक लैब का उद्घाटन किया गया। एक लैब प्राइमरी कक्षा तक के छात्रों तथा दूसरा लैब जूनियर एवं सीनियर कक्षाओं के लिए है। एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने उद्घाटन किया। विद्यालय द्वारा आयोजित टैलेंट हंट में सन्त पथिक संस्कार स्कूल की छात्रा आद्या पाण्डेय कक्षा-3 को प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान आल सेन्ट पब्लिक स्कूल की छात्रा सिद्धी प्रजापति को मिला। तृतीय स्थान न्यू राइस पब्लिक स्कूल की छात्रा स्वीकृति श्रीवास्तव को मिला। चतुर्थ स्थान आल सेन्ट पब्लिक स्कूल की छात्रा स्त्रीही साहू रहीं। विद्यालय प्रबंधक अवधेश नरायन अग्रवाल, प्रबंध निदेशक सुधारानी अग्रवाल, प्राचार्या पूजा अग्रवाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...