कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर। सेंट थॉमस चर्च, किदवई नगर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर फादर थॉमस कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में फैले भेदभाव और रूढ़िवादिता को चुनौती देकर ऐसा बदलाव लाना है जिससे महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी और सम्मान मिले। मां मरियम की मूर्ति के साथ लाइन में सब लोगों ने जुलूस के साथ चर्च में प्रवेश किया। महिला दिवस पर आशा विल्सन, शरोन सिंह और मरियम मैकार्टिस को फादर थॉमस कुमार ने सम्मानित किया। फादर राजेश साइमन ने महिलाओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर स्नेह लाल, अग्नेस पीटर, कविता मरियम मैकार्टिस, निर्मल जोसेफ, वेरोनिका डिसूजा, शालिनी मैकार्टिस, नेहा मैकार्टिस, सीमा मैगनस, सोनी सिंह, अनीता शाह, स्टेला फैब्रिक, डायना मधाई आदि मौजूद थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.