गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर। खोराबार स्थित सेंट टेरेसा स्कूल में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, पादरी बाजार के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम खोराबार सेंटर इंचार्ज फादर जार्ज के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर सी.बी. चेन का सहयोग रहा। मुख्य अतिथि दीप्ति (डीडीएम) सहित फादर लिजो, फादर बिपिन साजन, फादर अमल, फादर लिबिन और ब्रदर नोर्बी, सिस्टर ज्योति, सिस्टर नम्रता, सिस्टर होटेन्सिया व सिस्टर सोनू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने 'नारी शक्ति' विषय पर नृत्य व नाटिका प्रस्तुत की। करीब 500 ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.