सेंट जोसेफ कॉलेज में वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा
प्रयागराज, अगस्त 8 -- सेंट जोसेफ कॉलेज में शनिवार को मॉडल यूनाइटेड नेशन्स का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने न्यायशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के संबंध में अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। सबसे पहले प्रमुख वैश्विक चुनौतियों को सामने रखा गया जिन पर प्रतिभागियों ने चर्चा की और जो वाद-विवाद का आधार बनीं। समारोह में विशेष नृत्य-प्रस्तुति ने दर्शकों को मुग्ध कर दिया। कॉलेज क्वायर ने विशेष रूप से तैयार गीत में युवाओं की आकांक्षाओं तथा एकता की भावना का पिरोया। यह भी पढ़ें- वैश्विक चुनौतियों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा :क्वात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.