लखनऊ, अक्टूबर 6 -- सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा प्रिशा गुप्ता का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। ऑलराउंडर प्रिशा लेफ्ट हैंड बल्लेबाजी के साथ लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिन गेंदबाजी करती हैं। वह यूपी टीम की ओर से पहले मुंबई और इसके बाद नागपुर में मुकाबले खेलेगी। प्रिशा का चयन कक्षा आठ में ही अंडर-15 वर्ग की स्टेट टीम में हुआ था। इसके बाद उसने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की ओर से आयोजित नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा में भी वह लगातार क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रही हैं और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। क्रिकेट के साथ एथलेटिक्स में भी प्रिशा ने अपनी प्रतिभा दिखाई और स्वर्ण पदक जीता है।विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने प्...