आगरा, दिसम्बर 7 -- सेंट जोंस चौराहे से लोहामंडी रोड पर बन रही सीसी सड़क की वजह से दिक्कत हो गई है। रास्ता बंद है। लोहामंडी की ओर जाने वाले लोगों को घूमकर जाना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक अभी कम से कम 15 दिन यह परेशानी और झेलनी होगी। उसके बाद ही सड़क को यातायात के लिए खोला जा सकेगा। दरअसल मानसून के दौरान सेंट जोंस चौराहे पर भीषण जलभराव होता है। यह समस्या वर्षों से चली आ रही है। इसके स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने वहां नाले का निर्माण किया है। सीसी नाला बनाया गया है। नाले को कवर किया गया है। इसके बाद वहां सड़क निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम सेंट जोंस चौराहे से किदवई पार्क पुल तक सड़क को करीब एक फुट ऊंचा बना रहा है। जिससे वहां जलभराव की समस्या न रहे। सीसी सड़क दो चरणों में बनाई जा रही है। पहले ओर की सड़क बनाई गई है उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.