सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने शुरू किया प्याऊ
प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज। सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड उत्तर मध्य रेलवे की ओर से रविवार को राहगीरों और यात्रियों के लिए केंद्रीय चिकित्सालय के पास व प्लेटफार्म नंबर छह के समीप प्याऊ सेवा की शुरुआत की गई। उद्घाटन एंबुलेंस अधिकारी उदय चंद मौर्य, राजीव सिंह, रतन कुमार, मंडल सचिव आलोक कुमार वर्मा और अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सदस्यों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ.एस एस नायक, दिनेश कुमार,एम एच अंसारी,अमित कुमार मौर्य, विजय प्रकाश राम, राम किंकर मिश्रा, महेश कुमार, चंद्र प्रकाश यादव, संतोष सिंह, सौरभ पटेल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.