प्रयागराज, दिसम्बर 19 -- नैनी। सेंट जॉन्स एकेडमी रामपुर (करछना) के परिसर में शीतकालीन अवकाश से पूर्व क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ प्रार्थना गीत व समूह गान से हुआ। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य से सभी का मन मोह लिया। नाटक में प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में शांति व प्रेम का संदेश दिया गया। सांता क्लाज के रूप मे आए शिक्षक ने बच्चों को उपहार बांटे। विद्यालय के संस्थापक सीवी इनिस व डी इनिस उपस्थित थीं। प्रधानाचार्या डॉ. जरीन रिजवी ने सभी को क्रिसमस व नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...