लातेहार, अगस्त 19 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। सेंट जेवियर कॉलेज में बुधवार को उच्च शिक्षा के नए प्रतिमान की पुनर्कल्पना विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, तकनीकी विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कौशल विकास, अनुसंधान और विद्यार्थियों के समग्र विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सिस्टर पॉलिन ऑगस्टीन, सुपीरियर जनरल, सेंट ऐनीज ऑफ लूजर्न (सेल) ने कहा कि तेजी से बदलते दौर में उच्च शिक्षा के पारंपरिक स्वरूप पर पुनर्विचार जरूरी है। शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल, मानवीय संवेदना, नैतिक मूल्यों, रचनात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का माध्यम होनी चाहिए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एम.के. जो...