आजमगढ़, मार्च 1 -- लालगंज। सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल का के नई शाखा का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। यह नवीन विद्यालय टीकरगढ़ हॉस्पिटल के पास स्थित है। शुभारंभ नयनतारा जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। सेंट जेवियर विद्यालय समूह के निदेशक सुशांत चंद्रा ने कहा कि नई शाखा खोलने का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा पहुंचाना है। इस अवसर पर समूह के प्रबंधक निदेशक प्रशांत चंद्रा, रितेश, शीला जायसवाल, दीपक जायसवाल, प्रधानाचार्य चितरंजन नायक, वीणा सिंह, अखिलेश पाठक, सपना शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...