गोंडा, मई 18 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के पंतनगर स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 19 मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा हर्षिता श्रीवास्तव ने कक्षा 12 की परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सुधीर कुमार पाण्डेय ने 97.2 प्रतिशत, प्रज्ज्वल सिंह ने 96.6 प्रतिशत और वैष्णवी सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा इशमीत कौर, श्रेयांशी, गार्गी सिंह, प्रज्ञा शुक्ला, विनय कुमार पाण्डेय और अन्य विद्यार्थियों ने भी 90 प्रतिशत...