धनबाद, अगस्त 23 -- धनबाद। सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को सिख मार्शल आर्ट गतका की गूंज सुनाई दी। प्रतियोगिता में झारखंड के नौ जिलों के लगभग 250 खिलाड़ी सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। प्राचार्य इन्द्रनाथ सिन्हा ने कहा कि गतका केवल एक खेल नहीं, बल्कि शौर्य, साहस, आत्मरक्षा और सेवा की सिख परंपरा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में गतका एसोसिएशन झारखंड सचिव बिजय, बोकारो के राजीव, सुमित, स्टेट कोऑर्डिनेटर पप्पू सिंह समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- डीएवी स्पोर्ट्स-2026 के तहत खो-खो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...