धनबाद, मई 23 -- धनबाद। सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल नावाडीह धनबाद में सीबीएसई आयोजित दो दिवसीय शिक्षक-प्रशिक्षक कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ। अनुभवात्मक शिक्षा विषय पर आधारित क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम ने शिक्षकों को आधुनिक एवं प्रभावी शिक्षण पद्धतियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों, रोल प्ले, प्रश्नोत्तर सत्र, समूह चर्चा तथा आकर्षक पीपीटी प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों को अनुभवात्मक शिक्षा की गहराइयों से अवगत कराया गया। मौके पर सीबीएसई रिसोर्स पर्सन स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा की उपप्राचार्य स्वागता बनर्जी, क्रेसेंट पब्लिक स्कूल गोविंदपुर के सोमेन चटर्जी, विद्यालय प्रधानाचार्य इन्द्रनाथ सिन्हा, निदेशक अमरेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल...