धनबाद, अगस्त 24 -- धनबाद। सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र कर्तव्य राज ने झारखंड राज्यस्तरीय गतका चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 वर्ग के व्यक्तिगत प्रदर्शन में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके साथ ही कर्तव्य का चयन राष्ट्रीय स्तर की गतका प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कर्तव्य की कड़ी मेहनत, समर्पण और नियमित अभ्यास का परिणाम है। निदेशक अमरेंद्र कुमार सिंह ने कर्तव्य को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियां पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय हैं। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए नौ का हुआ चयन यह भी पढ़ें- सेंट जेवियर्स में राज्य स्तरीय गतका खेल प्रतियोगिता का आयोजन यह भी पढ़ें- प्रयाग पब्लिक स...