सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
धनबाद, अगस्त 30 -- धनबाद। सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल नवाडीह में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, शारीरिक दक्षता और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। आर्टिस्टिक योगा डांस ने अपनी लय, लचक और सुंदर प्रस्तुतिकरण से सभी को आकर्षित किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शानदार पिरामिड फॉर्मेशन ने शक्ति, संतुलन, समन्वय और टीमवर्क का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में ज़ुम्बा डांस की ऊर्जावान प्रस्तुति ने पूरे वातावरण में जोश और उत्साह भर दिया। प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा एवं निदेशक अमरेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: हीरक ब्रांच के बच्चों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.