धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद। सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को अंतर्सदनीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा तीन से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कला संकाय शिक्षक अजितेश कुमार व संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी सृजनात्मकता और सामाजिक जागरूकता को भी सुदृढ़ करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...